फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गिधौल में मंगलवार अपराह्न एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक की आगरा निवासी दो बच्चों की मां से करीबी दोस्ती थी। उसी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना से परिवार में शोक की लहर है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

योगेश पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम गिधौल की शादी छह माह पूर्व दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले से ही योगेश की आगरा निवासी एक महिला से करीबी दोस्ती चली आ रही थी। परिजनों के मुताबिक, महिला के दो बच्चे भी हैं।
बताया कि योगेश अक्सर उससे फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत किया करता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी विवाद के चलते कुछ समय पूर्व पत्नी अपने मायके चली गई थी। मंगलवार शाम करीब तीन बजे योगेश अपने खेत पर पहुंचा, जहां पशुओं की रखवाली के लिए बनाए गए मचान के पास उसने आगरा निवासी महिला को वीडियो कॉल की और फंदे से लटक गया।
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब योगेश को फंदे से लटका देखा तो मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि योगेश की मौत के बाद भी महिला की वीडियो कॉल आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मृतक का शव दिखाया, जिसे देखकर वह भी फफककर रो पड़ी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें