फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम विवाह के बाद पत्नी से परेशान हुआ पति, बोला- वो नीले ड्रम का डर दिखाकर पीटती है; उठाया खौफनाक कदम

Wed, 04 Feb 2026 05:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उससे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 में पत्नी की प्रताड़ना और पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने से आहत युवक ने मंगलवार रात अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वजीरगंज निवासी मनोज कुमार मिश्रा का आरोप है कि पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। उसका कहना है कि पत्नी उसे लगातार जान से मारने और नीले ड्रम में भरवाने जैसी धमकी देकर डराती है। पूर्व में कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुकी है।

फरवरी 2020 में किया था प्रेम विवाह 
मनोज के अनुसार, उसने 25 फरवरी 2020 को प्रेम विवाह किया था। बीते करीब चार वर्षों से पत्नी उसे थाने और अधिकारियों के चक्कर कटवाती आ रही है। आरोप है कि पत्नी आए दिन उस पर और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराती रहती है। मनोज ने बताया कि महिला थाने में दर्ज एक मामले में एक फरवरी को सुनवाई हो चुकी थी और पांच फरवरी को अगली तारीख तय थी। मंगलवार को भी पत्नी द्वारा कथित मारपीट की शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मनोज के आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सूचना मिली है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पत्नी की ओर से पूर्व में उस पर केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें