उझानी। बदायूं रोड बाजार से सटी गली में शनिवार रात करीब आठ बजे एक युवक गश खाकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी राहगीर की सूचना के बाद पहुंच कांशीराम काॅलोनी निवासी तस्लीम ने शव कि शिनाख्त भाई सलमान (30) के रूप में की। परिवार के लोग शव घर ले गए। पुलिस ने भी सलमान की मौत को लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद