फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाजियाबाद में टेंपो पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक- अजय
विज्ञापन
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के दहगवां निवासी अजय सक्सेना (22) की बुधवार तड़के गाजियाबाद में टेंपो पलटने से मौत हो गई। अजय आर्मी की प्रवेश परीक्षा देने घर से गाजियाबाद गया था। सुबह टेंपो में सवार होकर परीक्षा सेंटर जा रहा था कि घने कोहरे में अचानक किसी अन्य वाहन से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे थाना विजयनगर पुलिस ने तुरंत कनॉट प्लेस के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। हादसे में टेंपो में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। परिजनों ने बताया कि अजय दो भाई और दो बहनें हैं। वह घर से परीक्षा देने के लिए गया था। हादसे की सूचना देर रात उन्हें पुलिस द्वारा दी गई। परिवार के अनुसार, अजय का शव पीएम के बाद देर शाम घर लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें