फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
- बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

- परिवार वालों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा में बुधवार रात करंट लगने से 25 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। वह रात में खेत में शौच करने गया था। रास्ते में बिजली का तार टूटा पड़ा था। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने बिना कोई कार्रवाई कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव जरारा निवासी राजेश खेतीबाड़ी करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। परिवार वालों के मुताबिक, राजेश बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के बाहर खेत में शौच करने गए थे। रास्ते में बिजली लाइन का तार टूटा पड़ा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। राजेश का पैर तार पर पड़ा तो कंरट से वह झुलस गए। उनकी चीख सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे तार हटाया। परिवार वाले उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें