फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने सर्विलांस सेल को भेजा सराफ से रंगदारी मांगने के मामले का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ प्रदीप गोयल से वीडियो कॉल करके मांगी गई थी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। नगर निवासी सराफ प्रदीप गोयल को वीडियो कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए धमकाने के मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने सर्विलांस सेल को ब्योरा भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अज्ञात आरोपी का नंबर ट्रेस कर लिया जाएगा।
श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी सराफ प्रदीप गोयल के व्हाट्सएप अकाउंट पर मंगलवार सुबह एक अनजान व्यक्ति ने वीडियो कॉल की। उसने प्रदीप को धमकाते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा, रकम न मिलने पर उनके बेटे शुभम गोयल को भी देख लेगा। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली पुलिस की ओर से विवेचना दरोगा रवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की जिम्मेदारी सर्विलांस सेल को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस उस बैंक अकाउंट की भी जानकारी जुटा रही है, जिसमें सराफ से रंगदारी की रकम जमा करने के लिए कहा गया था। एसएसआई का कहना है कि नंबर ट्रेस होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, सराफ प्रदीप का कहना है कि मामले का जल्द ही पर्दाफाश हो। इससे परिवार में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें