फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की चपेट में आकर युवक की मौत, दो अन्य लोग भी जख्मी

विज्ञापन
मृतक राजेश शर्मा उर्फ राजू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। फसल की रखवाली के लिए खेत पर जाते समय युवक को बाइक ने चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुलंदशहर जिले के बाइक सवार दोनों व्यक्ति भी घायल हो गए। उन्हें जिला इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे दिल्ली हाईवे पर हजरतगंज गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने हुआ। हजरतगंज निवासी राजेश शर्मा उर्फ राजू (49) का गांव के पास ही खेत है। फसल की रखवाली के लिए वह घर से निकल कर कुछ दूर आगे ही बढ़ पाए थे कि पीछे से बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजेश के परिवार के लोग भी पहुंच गए। आसपास के लोगों की भी काफी भीड़ लग गई।
राजेश की शरीर में धड़कन बताते हुए परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। वह बुलंदशहर जिले में डिबाई के निवासी बताए गए हैं। हालत गंभीर होने के वजह से वे अपने नाम नहीं बता पाए। उनकी बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

मृतक के भाई विद्युत निगम में संविदा पर तैनात लाइनमैन नीरज ने बताया कि राजेश की शादी नहीं हुई थी। वह खेती करते थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार अपराह्न पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। नीरज ने बाइक सवार अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें