बिल्सी। बिसौली-कासंगज बाइपास मार्ग पर एक निर्माणाधीन गोदाम में टिनशेड में कार्य करते समय मजदूर करीब 30 फिट ऊपर से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में नगर के सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइपास मार्ग पर नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी भुवनेश वार्ष्णेय के गोदाम का निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संभल के गांव मानकपुर निवासी मजदूर दिलशाद पुत्र आमिर गोदाम में काम कर रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे वह करीब 30 फिट से जमीन पर आकर गिरे। गोदाम में काम कर रहे अन्य लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद