फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस में महिला का पर्स हुआ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। भाई के साथ मायके जा रही महिला का पर्स बस में गायब हो गया। बस रुकवाकर पुलिस ने हर यात्री की तलाशी ली लेकिन पर्स नहीं मिला। इसकी बदौलत बस करीब आधा घंटे तक रुकी रही।
विज्ञापन

थाना कादरचौक के गांव जिंसी नगला निवासी रीता पत्नी प्रेमचंद मायके जाने के लिए अपने भाई कुलदीप के साथ रोडवेज बस में सवार हुई थी। वह बदायूं से सैदपुर के लिए जा रही थी। यात्रा के दौरान जब बस सखानू पहुंची तभी रीता को पता चला कि उसका पर्स गायब हो गया है। म्याऊं चौकी पर बस को रुकवाया गया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने तत्काल अपने स्टाफ के साथ बस के सभी यात्रियों की गहन तलाशी ली, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना के चलते करीब आधे घंटे तक बस में सवार यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें