फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुंह पर नशीला स्प्रे छिड़क कर महिला से सोने के कुंडल व चेन उतारी

विज्ञापन
पीड़ित जयमंती।
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में गांधी ग्राउंड परिसर के अंदर दो टप्पेबाज एक महिला के मुंह पर नशीला स्प्रे छिड़क कर सोने के कुंडल व चेन उतारकर भाग गए। पुलिस ने आसपास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक की। उससे कुछ सुराग लगे है। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवती निवासी जयमंती (60) पत्नी देशपाल को बंदर ने काट लिया था। वह शुक्रवार को जिला अस्पताल में अकेले ही रेबीज का इंजेक्शन लगवाने गई थी। वह इंजेक्शन लगवाने के बाद जब अस्पताल से बाहर आई तो कुछ कदम ही दूरी पर ही दो लोग उन्हें मिल गए। वह पैदल-पैदल चलते हुए उससे बात कह रहे थे। इसके बाद वह उन्हें बातों में उलझाकर लावेला चौक होते हुए गांधी ग्राउंड परिसर के अंदर ले आए। दोनों ने उन्हें एक चाय के स्टॉल पर बैठा दिया। इसी बीच उनके मुंह पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया। इससे वह बेहोश हो गई।
कुछ देर बाद उन्हें होश आया तो कान के दोनों सोने कुंडल व गले की दो तोले की सोने की चेन गायब थी। उन्होंने बेहोशी की हालत में चाय वाले से मदद मांगी। इस पर उनके परिवार के लोग मौके पर आ गए। परिजन उन्हें रोडवेज पुलिस चौकी ले गए। जहां उन्हें कोतवाली क्षेत्र बताया गया। इसके बाद छह सड़का चौकी इंचार्ज योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल से लेकर लावेला चौक व शब्बीर गेट के सामने स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। दुकान के कैमरे में टप्पेबाजों का अहम सुराग मिला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें