फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। क्षेत्र के एक गांव की एक 23 वर्षीय युवती ने प्रेम संबंध के दौरान शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि पिछले करीब चार वर्षों से उसके प्रेम संबंध कैसर अली निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज से थे। आरोप है कि कैसर अली ने उससे शादी का वादा कर कई बार यौन शोषण किया। इसी दौरान मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसे जानकारी मिली कि कैसर अली ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे भूल जाने को कहा।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी के बहनोई, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा पीड़िता पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों कैसर अली, वसीम मलिक, आरिफ मलिक, शालिम व कल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें