बदायूं। सहसवान क्षेत्र के गांव नवाबगंज निवासी इमलेश ने जमीन के नाम पर महिला से दो लाख रुपये ठग लिए। न ही जमीन का बैनामा कराया और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने एडीजी बरेली से शिकायत की। अब एडीजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सहसवान पुलिस ने एडीजी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नवाबगंज निवासी महिला सूरजमुखी ने 10 बिस्वा जमीन खरीदने के लिए क्षेत्र के गांव कोठा निवासी इमलेश को दो लाख रुपये दिए थे। जमीन का बैनामा कराने का आठ दिन का समय दिया गया था। चार साल बाद भी उसने बैनामा नहीं कराया तो रुपये मांगे, लेकिन उसने न तो रुपये वापस किए और न ही बैनामा कराया।
थाना पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एडीजी के आदेश पर अब आरोपी के खिलाफ सहसवान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।