फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
मंजू देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर गांव गुलड़िया के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बरेली निवासी महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका परिचित घायल हो गया। रविवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। घायल युवक का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा बंसतपुर निवासी मंजू देवी (40) उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहती थीं। मंजू देवी की बदायूं में रिश्तेदारी है। इस वजह से उन्होंने बेटी प्रिया गंगवार का दाखिला उघैती क्षेत्र के गांव खंडुवा गांव स्थित एक काॅलेज में कराया था। शनिवार को प्रिया गंगवार इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई थी। जहां उसकी परीक्षा देते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिवार के लोग मंजू की बेटी को घर ले आए थे। वहीं, परिजनों ने मंजू देवी को बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दे दी थी। इस पर वह अपने परिचित शिवओम के साथ बाइक से बदायूं आ रहीं थीं। रात करीब डेढ़ बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गांव गुलड़िया के पास किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन

हादसे में मंजू देवी और शिवओम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने मंजू देवी व शिवओम को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवओम को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
शिवओम का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को पुलिस ने मंजू देवी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि मंजू देवी के पति मुरारीलाल की चार साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें