फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट जा रही महिला को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक महिला शुक्रवार सुबह कोर्ट जा रही थी। गौरी शंकर मंदिर के पास डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग व पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हजरतपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय अनुराधा पत्नी सुरेंद्र पाल सिंह आवास विकास में किराए के मकान में रह रही थीं। सुबह 10 बजे जमीन संबंधी मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थीं। इस दौरान गौरी शंकर मंदिर के पास डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। इस दौरान लोगों ने डंपर सहित चालक को पकड़ लिया और उसे पीटा। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने अनुराधा को मृत घोषित कर दिया।

पति से रह रही थीं अलग, मिलता था गुजारा भत्ता
परिवार के लोगों ने बताया कि अनुराधा 2008 से अपने शिक्षक पति सुरेंद्र पाल सिंह से अलग रह रही थीं। पति उन्हें गुजारा भत्ता भी देते थे। वहीं, सुरेंद्र अपनी चार बेटियों और एक बेटे के साथ आदर्श नगर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें