फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मैल्हा में रविवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बगैर पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मैल्हा निवासी बतूलन पत्नी भूरे शनिवार रात अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। रविवार सुबह करीब सात बजे उनके परिवार के लोगों की जाग हो गई थी, लेकिन वह सर्दी की वजह से चारपाई पर लेटी रही थीं। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार उनके ऊपर भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में वह दब गईं।
आवाज होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने मलबा हटाया, लेकिन तब तक वह बदहवास हो चुकी थीं। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को रास्ते से ही घर ले गए। शाम को शव के लिए सुपुर्दे ए खाक कर दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें