फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मिट्टी खोदते समय गिरी ढांग से दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र में घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही महिला के ऊपर ढांग गिर गई। नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बोदरी निवासी कन्यावती (60) पत्नी सिप्टर के गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। शनिवार की शाम कन्यावती घर की लिपाई के लिए ओवरहेड टैंक के निर्माण से पहले बनाए गए गड्ढे से मिट्टी खोद रही थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक महिला के ऊपर ढांग गिरने से उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें