उसहैत क्षेत्र में गंगा में डूबने के बाद हुई ग्रामीण की मौत के बाद मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामी
उसहैत/दहगवां। उसहैत क्षेत्र में शनिवार को गंगा नहाते वक्त ग्रामीण डूब गया। ग्रामीण ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक उसे बाहर निकाल पाते तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दहगवां क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा में डूबे मासूम का दूसरे दिन भी पता नहीं चला।
क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी बसंत कुमार (40) शनिवार को अपने गांव से कुछ दूर पथरामई गंगा घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी बीच बसंत कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। डूबते हुए ग्रामीण की आवाज सुन आसपास पशु चरा रहे लोगों ने बसंत कुमार को बचाने का प्रयास किया, पर जब तक लोग गंगा से निकाल पाए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बसंत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी तरफ थाना जरीफनगर क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह गांव मालपुर सतैरा निवासी मुकेश कुमार अपने चार वर्षीय बेटे अभय के साथ मालपुर गंगा घाट में गंगा नहाने गया था। गंगा स्नान करने के बाद अभय गंगा में प्रसाद चढ़ाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में गिर गया। जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह डूब चुका था। गोताखोर की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन शुक्रवार को शाम तक उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह से फिर से तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। मौके पर पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।