फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर काम कर रहे किसान को जंगली सूअर ने किया घायल

विज्ञापन
सुअर के हमले में घायल रामकिशोर। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। ग्राम नागपुर में बुधवार रात खेत पर काम करने गए किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकिशोर (40) रोज की तरह अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सूअर को भगाकर उन्हें बचाया। परिजन तुरंत उन्हें गांव के ही चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) के जिलाध्यक्ष चौधरी सचिन बाबू अपनी टीम के साथ घायल किसान से मिलने पहुंचे। पदाधिकारियों ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भाकियू (जनशक्ति) ने प्रशासन से घायल किसान को तत्काल आर्थिक सहायता, समुचित चिकित्सा सुविधा और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें