फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फकीराबाद में 16 लाख से बनेगा बरातघर, किया शिलान्यास

विज्ञापन
बरात घर के लिए भूमि पूजन करते भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। विकास खंड अंबियापुर के ग्राम फकीराबाद में ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। गांव में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बरातघर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

बरातघर का शिलान्यास भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने सोमवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि ग्राम फकीराबाद में इसके बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। वे आसानी से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार भारती, सोहन पाल सिंह, सुरेश साहू, रतीराम सागर, विश्मजीत साहू, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें