फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला खण्डसारी, थाना कोतवाली निवासी इमरान पुत्र अंसार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गोकशी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी कुंवरगांव–बदायूं मार्ग पर ग्राम हुसैनपुर सिलहरी मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस इस गैंग के अन्य आरोपियों मुलू और नईम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें