उसावां। एमएफ हाईवे पर वैन की छत पर महिला का नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच की शुरू कर दी है। वायरल वीडियो एमएफ हाईवे, जिला शाहजहांपुर-बदायूं बाॅर्डर का बताया जा रहा है।
वीडियो में सड़क पर लगा बोर्ड दिखाई दे रहा है, इसमें उसावां दो किलोमीटर है। हाईवे पर भारी वाहन भी निकल रहे हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका भी रहती है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही वैन के नंबर प्लेट की जांच कराई जा रही है, उसी आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद