फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुठभेड़ में उसहैत थाना पुलिस ने शातिर बदमाश रमेश कश्यप को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के कादरचौक रोड सरेली मोड पर थाना उसहैत पुलिस छह फरवरी को टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रही थी। बिना नंबर की एक कार को बैरियर लगाकर रोका गया। गाड़ी सड़क किनारे खड़े लोहे के खंभे से टकरा गई और गाड़ी रुकते ही एक व्यक्ति भाग गया। इस मामले में कार सवार अब्दुल जहीर को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। जबकि, उसका साथी चंदौखा निवासी रमेश प्रधान भाग गया था।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि 24 मुकदमों में वांछित आरोपी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने को आया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि शातिर अपराधी की पुलिस को तलाश थी। सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें