फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, दो भूसा व्यापारी घायल

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा के तहत एफएम हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने बदायूं की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से भूसा भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर पर सवार चार लोगों में से दो मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

संभल जिला के गांव भवानीपुर गांव निवासी भूसा व्यापारी प्रदीप चौधरी अपने साथी व्यापारी कुंवर पाल, सुधीर, सत्यवीर सिंह, अनीस के साथ इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के गांव चंदोई से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर ला रहे थे। हादसे में सुधीर (38 साल) और अनीस (40 साल) घायल हो गए। भूसा व्यापारियों ने ट्रक चालक हरगुलाम निवासी डीलारी जिला मुरादाबाद को पकड़ लिया और पंजाब नेशनल बैंक की सुरक्षा में तैनात पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मय ट्रक के चालक हरगुलाम को कब्जे में ले लिया है और थाना फैजगंज ले गई है। प्रदीप चौधरी ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें