फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस में पीछे से भिड़ा ट्रक, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर जजपुरा मंदिर के पास यात्री उतारने के लिए रोडवेज बस के रुकते ही पीछे से ट्रक भिड़ गया। तेज धमाके के साथ यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी है। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

एटा डिपो की रोडवेज बस को बरेली जाना था। एक व्यक्ति को जजपुरा मंदिर के पास उतारने के लिए चालक ने बस रोकी। उसी दौरान पीछे से ट्रक भिड़ गया। टक्कर लगते ही रोडवेज बस सवार महिला- पुरुषों चीख- पुकार मचाने लगे। अफरातफरी के बीच यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए।
एटा जिले के मिरहेची निवासी इंद्रपाल ने बताया कि बस उन्होंने साइड में रोकी थी, फिर भी ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक आ अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर सिविल लाइंस थाने की शेखूपुर चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे। हादसे के बाद ट्रक मौके पर ही छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस कर्मियों ने रोडवेज सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें