फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: गन्ने से भरा ट्राॅला पलटा, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
(12 बीडीएन-07) वजीरगंज में गन्ना भरा ट्रॉला पलटने से हाईवे पर लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक गन्ने का ट्राॅला पलट गया, जिसकी वजह से लगभग तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। हाईवे जाम रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को हाईवे पर बड़ी बाजार के पास गन्ना भरकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर से ट्रॉला अलग होते ही गन्ना सड़क पर फैल गया। इसके बाद पूरा रोड बंद हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रॉला सड़क पर ही छोड़कर ट्रैक्टर भगा ले गया। इससे हाईवे पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छोटे वाहन तो हतरा रोड से आंवला होते हुए निकल दिए मगर बड़े वाहन वहीं फंसे रहे। बाद में पुलिस ने जेसीबी मंगाकर रोड से गन्ना और ट्राला हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग तीन घंटे हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें