फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंधी में दीवार पर गिरा पेड़, मलबे में दबकर महिला मौत

विज्ञापन
मृतक अनीता का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। बुधवार देर रात आई तेज आंधी से कई पेड़ गिर गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में आंधी से एक नीम का पेड़ टूट कर दीवार पर गिर गया। इससे दीवार के पास सो रही एक महिला की मलबे में दबने मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव सिद्धपुर चित्रसेन निवासी अनीता (35) पत्नी राम अवतार बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर में दीवार के निकट सो रही थी, तभी तेज आंधी के कारण आंगन में लगा नीम का पेड़ टूट कर दीवार पर गिर गया। इससे दीवार गिरी और उससे दबकर अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने दीवार के मलबे से उसे निकाल कर तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें