फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक ट्रांसफार्मर फुंका, केबल जली और 150 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
उझानी में ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। भीषण गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ी तो बिल्सी रोड बाजार, लिंक रोड और पंजाबी काॅलोनी में केबल जल गई। उसे रात में ठीक कर दिया गया। इसी दौरान स्टेशन रोड का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। इससे श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड इलाके के करीब डेढ़ सौ घरों में रात से मंगलवार शाम तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे सप्लाई आई हुई तो निजी गेस्ट हाउस के पास से केबल में आग लगी। बिजली कर्मचारी केबल बदल पाते, उसी दौरान इसी रोड पर बारातघर के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर के पास तार टूट गया। ट्रांसफाॅर्मर और मेन लाइन के बीच की केबल भी जल गई। बसोमा रोड और बिल्सी रोड बाजार में केबल जलने की जानकारी मिली तो लाइनमैन परेशान हो गए।
लिंक रोड की केबल बदले जाने के बाद रात में करीब नौ बजे सप्लाई फिर से शुरू की गई तो स्टेशन रोड के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में धमाके के साथ आग लग गई। बिजली कर्मियों को रात में ही फिर से शटडाउन लेना पड़ गया। फुंके ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने के लिए बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे गए, लेकिन वह उसे चालू नहीं कर पाए। एसएसओ रजनीश कुमार ने बताया कि इस ट्रांसफाॅर्मर को देर रात तक बदल दिए जाने की उम्मीद है। इसके चलते मिल कंपाउंड के करीब डेढ़ सौ घरों को मंगलवार शाम तक बिजली नहीं रही। लाइनमैन ने बताया कि क्षमता से अधिक लोड की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान केबल का हो रहा है। ट्रांसफाॅर्मर भी लोड नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

-

लोकल फॉल्ट की दिक्कतें नहीं हो पाईं दूर
शुक्रवार रात में चार- पांच स्थानों पर मेन लाइन की केबल जलने और स्टेशन रोड का ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने के दौरान कुछ इलाके के लोगों को लोकल फॉल्ट का भी सामना करना पड़ा। बाजार कलां मोहल्ला निवासी सोमेंद्र ने बताया कि उनके घर की लाइन खंभे से खराब हो गई। उपकेंद्र पर पहुंचे तो कोई लाइनमैन नहीं मिला। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि लाइनमैन तो केबल और ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने गए हैं। सोमेंद्र की तरह कई और उपभोक्ताओं को भी दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें