बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ''''हर घर तिरंगा'''' अभियान के तहत देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। युवा और आम नागरिक हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
कादरचौक। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर कस्बा में विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। देशभक्ति गीत के गीत भी गूंजते रहे। निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। इसमें ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, सर्वेश कश्यप, राकेश माहेश्वरी, सीमा राठौर सहित क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
सहसवान। तिरंगा यात्रा प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय से प्रारंभ हुई। लोगों का विशाल समूह मुख्य अतिथि डीके भारद्वाज व नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के नेतृत्व में निकला। जो नवादा, कोतवाली रोड, बाजार विल्सनगंज, कचहरी होते हुए तहसील तक पहुंचा। इस मौके पर अवढर शर्मा, अनुज माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, अबीर सक्सेना, ऋतिक, राहुल, सार्थक आदि मौजूद रहे। ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव रहीं। पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में इब्राहीमपुर गढ़ी मंदिर से सादपुर गांव तक यात्रा निकाली गई। वीरपाल सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव, सुभाष चन्द्र गुप्ता, नमित गुप्ता, तूफान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
दहगवां। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। इसमें ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष परमवीर शाक्य, पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, राजकुमार प्रधान, सखा अहमद, सुमन शर्मा आदि शामिल रहीं।
उसावां। भाजपा की ओर से मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद स्तंभ से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, होली चौक, बिजलीघर तिराहा तथा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पर संपन्न हुई। विधायक राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, डीसीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, ओम प्रताप सिंह, नरेशपाल कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में तिरंगा रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर संध्या सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रतीक है। महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. वेद प्रकाश, अर्चना पांडे, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, रेंजर्स प्रभारी डॉ. भावना सिंह आदि ने सहभागिता रही। संवाद
देश रक्षा में सभी एकजुट रहें : डीके
उघैती। क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ खितौरा से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए कस्बा उघैती स्थित शिव मंदिर पर समापन हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डीके भारद्वाज ने देश रक्षा में सभी को हमेशा एकजुट रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान सरिता, मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर, पुरुषोत्तम टाटा, मुरली धर, मनोज शर्मा, विनोद चौधरी, संतोष सिंह, योगेश गिरि, मयंक गुप्ता, नेहा कुमारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक राजू भैया
बिसौली। भाजपा ने बिसौली ग्रामीण मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा धोबिया ताल से शुरू होकर अहिल्याबाई चौक गांव सिचौली तक निकाली गई। मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य, राजू भैया, संयोजक दुर्गेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट ने महारानी अहिल्या बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। एडवोकेट सुनील सिंह, अनुज सक्सेना, निगमेश्वर मिश्रा, अमित पाठक, रामवीर सिंह एडवोकेट आदि ने सहभागिता की। संवाद
बिल्सी में मुस्लिम समुदाय आज निकालेगा तिरंगा यात्रा
बिल्सी। बृहस्पतिवार को कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा विगत वर्षों की तरह कोठी वाली मस्जिद से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज रहेगा और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की है। संवाद
देशभक्ति में सराबोर तिरंगा यात्रा निकली
रेहड़िया। देशभक्ति के रंग में सराबाेर तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली गई। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। शुभारंभ गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा शहीद ठाकुर गजराज सिंह के स्मारक पर पहुंची। विकासखंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसमें शार्देंदु पाठक, राहुल वार्ष्णेय, अनुपम पाठक, शिवम प्रताप सिंह, जयपाल दिवाकर, गौरव वार्ष्णेय, सुमित कुमार निक्की आदि मौजूद रहे। संवाद
कोल्हाई और रिसौली में निकाली तिरंगा यात्रा
बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में मुजरिया मंडल के ग्राम कोल्हाई और बिल्सी ग्रामीण मंडल के ग्राम रिसौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण, युवा और महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर इसमें शामिल हुए। इस दौरान उपदेश चौहान, शिव सिंह, मुनेंद्र शाक्य, सुनील शाक्य, सोनी सिंह, राहुल देव शाक्य, वरुण शंखधार, मंगलीराम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
कुंवरगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा
कुंवरगांव। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आंवला-बदायूं मार्ग पर हसनपुर गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख पति अनंग पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी के रिसौली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
बिल्सी के रिसौली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
बिल्सी के रिसौली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
बिल्सी के रिसौली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
बिल्सी के रिसौली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद