फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा टैंकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Tue, 22 Aug 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  इस्लामनगर।
विज्ञापन
हिरासत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों पशुओं से भरा कैंटर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसमें सवार तीन तस्करों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पशुओं से भरा एक कैंटर दजरामपुर गांव से होकर गुजर रहा था। आशंका होने पर दजरामपुर के लोगों ने कैंटर को रोक लिया। उन्होंने देखा तो गाड़ी में पशु भरे हुए थे। उनकी सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। वहां से पशुओं समेत कैंटर थाने ले जाया गया। नीचे उतारने पर गाड़ी में करीब 38 पशु निकलेे। पुलिस के मुताबिक बरामद पशु अलीगढ़ स्थित स्लाटर हाउस ले जाए जा रहे थे। गाड़ी में सवार तीनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें विट्टन पुत्र कल्लू निवासी इस्लामनगर, रिजवान पुत्र हनीफ, अशोक पुत्र पाली निवासी थाना बिसौली हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर पहुुंचे चिकत्सिकों ने पशुओं का इलाज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें