फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसल की रखवाली करने गए छात्र को सांड़ ने पटका, इलाज को ले जाते समय मौत

विज्ञापन
राजू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अलापुर। गांव बमनी में बृहस्पतिवार शाम तीन बजे फसल की रखवाली कर रहे कक्षा नौ के छात्र राजू (15) पुत्र ओमपाल पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जगत सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे कि शुक्रवार रात करीब दो बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के चाचा बृजपाल का कहना है कि राजू छह बहन भाइयों में पांचवें नंबर का था। वह कक्षा नौ में पढ़ रहा था। पिता ओमपाल खेती करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बच्चे भी उनका हाथ बंटाते आ रहे थे। राजू अक्सर दोपहर के बाद खेत पर जाकर फसल की रखवाली करता था। शाम को वह घर आ जाता तो अन्य सदस्य खेत पर पहुंच जाते थे।
बृहस्पतिवार अपराह्न करीब एक बजे राजू खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। आसपास के खेतों में भी किसान अपनी-अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। करीब तीन बजे एक सांड़ ने एक-एक कर कई किसानों पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने तो भागकर जान बचा ली तो कुछ चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच राजू पर भी सांड़ ने हमला कर दिया। जब तक लोगों ने चीख पुकार मचाई, तब तक राजू को सांड़ ने उठाकर पटक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे-तैसे लोगों ने उसे भगाकर राजू को बचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सीएचसी, जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर परिजन उसे शुक्रवार रात अलीगढ़ ले जा रहे थे कि रात करीब दो बजे उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
परिवार के लोग रास्ते से उसे लेकर लौट आए। शुक्रवार सुबह छह बजे जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में छात्र का अंतिम संस्कार किया गया।

राजू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें