फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्रा की बाइक की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
रोते  बिलखते सलौनी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
उघैती। सड़क किनारे बकरी चरा रही नौ साल की बच्ची को बाइक सवार ने सोमवार शाम चार बजे टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है। बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव गोदी नगला निवासी नेकपाल की नौ साल की बेटी सलौनी कक्षा तीन में पढ़ती थी। सोमवार को अवकाश होने की वजह से बच्ची बकरी चराने के लिए घर से गई थी। शाम करीब 4:00 बजे सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। बच्ची पांच बहन व एक भाई थी। वह तीसरे नंबर की थी। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

रोते  बिलखते सलौनी के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें