फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला घाट से शिवालयों तक भक्तों का रेला

विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर डुबकी लगाते ​शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
उझानी। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक से पहले रविवार पूरा दिन भगवान भोलेनाथ की आस्था से सराबोर रहा। गंगा स्नान के बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा में हजारों टोलियों में शामिल कांवड़ियों से हाईवे भोले के जयकारों से गूंजता रहा। महिलाएं और युवा कांवड़िया भी थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

जलाभिषेक के अंतिम पड़ाव की ओर रविवार तड़के से शुरू कांवड़ यात्रा में महिलाओं की संख्या 10 फीसदी रही। बाइक, ट्रैक्टर- ट्रॉलियों, पिकअप समेत कारों और पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों ने घाट से लेकर हाईवे पर बरेली तक धमाल मचाया।
बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टोलियों में शामिल कलाकारों के साथ कांवड़िया थिरकते दिखे। डीजे साउंड सिस्टम की भी धूम रही। डीजे लगी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों और पिकअप के पीछे- पीछे चल रहे कांवड़ियों की टोलियां भक्ति से सराबोर रही।
विज्ञापन

डाक कावड़ लेकर निकले भोजीपुरा के जगमोहन ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उसावां, उसहैत और अलापुर क्षेत्र की टोलियों ने शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की। कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले डुबकी लगाई। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया और कांवड़ का पूजन किया।
पुरोहित हरिओम शास्त्री ने बताया कि कांवड़ पूजन के बिना यात्रा शुरू नहीं की जा सकती। कांवड़ियों ने घाट पर प्रसाद भी वितरित किया। गंगा स्नान का क्रम रविवार सुबह से रात तक चलता रहा।

कछला गंगाघाट पर डुबकी लगाते शिवभक्त। संवाद

कछला गंगाघाट पर डुबकी लगाते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें