फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा

Sat, 26 Aug 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक रामौतार का फाइल फोटो
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर रंजना अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान रामौतार (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या पांच होली चौक निवासी रामौतार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले के ही मलखान सिंह की बाइक पर बैठकर गांव रफीनगर के निकट अपने खेत में खाद डालने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कछला-शाहबाद हाईवे पर पंहुची, पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से उनकी बाइक गिर गई और पीछे बैठे रामौतार ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। सूचना मिली तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें