फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। पुलिस ने कार सवार एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य तस्कर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलो अफीम बरामद की है।
विज्ञापन

बिनावर पुलिस कांवड़ डयूटी पर थी। रविवार दोपहर उनको जानकारी मिली कि उसैता में कार से अफीम लेकर कुछ लोग इधर से जाएंगे। पुलिस ने गांव पहुंचकर कार को घेर लिया। तभी घर के अंदर बैठे तस्कर छत के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने कार और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास दो किलो अफीम मिली। वह उसैता गांव निवासी आमिर है। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया दो किलो अफीम और कार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें