फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साढ़े छह माह के जन्मे बच्चे को एक माह एसएनसीयू में रखा

विज्ञापन
अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में बच्चे को दिखाती मां सरोजना। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। साढ़े छह माह के गर्भ के बाद जन्मे एक किलोग्राम के नवजात को परिजनों ने एसएनसीयू में भर्ती कराया। एक माह इलाज के बाद बच्चे के स्वस्थ होने पर उसकी छ़ुट्टी कर दी गई। शनिवार को बच्चे के माता-पिता बच्चे को लेकर एसएनसीयू वार्ड पहुंचे और स्टाफ का आभार जताया। बच्चे के पिता ने सभी का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


उसावां क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी आर्येंद्र पत्नी सरोजना की तबीयत खराब होने पर 30 जून को महिला अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने देखने के बाद कहा कि ऑपरेशन से बच्चा पैदा करना होगा, नहीं तो जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा है। उस वक्त गर्भ को साढ़े छह माह ही हुए थे। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। बच्चा बहुत कमजोर था। मात्र एक किलो वजन देखकर उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। एक माह भर्ती रहने के बाद 31 जुलाई को बच्चे की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। छह माह के बाद शनिवार को सरोजना और आर्येंंद्र एसएनसीयू वार्ड पहुंचे और डॉक्टर व स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें