फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधानाचार्य कक्ष से अलग रखना होगा डबल लॉक युक्त कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सुरक्षा और गोपनीयता के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए उन्हें रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक विशेष कक्ष की व्यवस्था अनिवार्य होगी। यह कक्ष डबल लॉक युक्त होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत पहुंच को रोका जा सके।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र को रखने के लिए डबल लॉक युक्त कमरा होना चाहिए। बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि केवल डबल लॉक वाला कमरा ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उस कक्ष में चार डबल लॉक युक्त अलमारियां भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होंगी। इन अलमारियों में प्रश्न पत्रों को निर्धारित क्रम और तिथि के अनुसार सुरक्षित रखा जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अलमारियों की चाबियों की जिम्मेदारी तय अधिकारियों के पास ही रहेगी। उनके हस्तांतरण की लिखित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रश्न पत्र कक्ष के अंदर और उसके प्रवेश द्वार के बाहर सीसी कैमरे लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। उनकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच की जा सके। सीसीटीवी सिस्टम के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी। किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में तत्काल सुधार कराना आवश्यक होगा।
विज्ञापन


निर्देश न मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव ने बताया कि बोर्ड की ओर से यह निर्देश दिए हैं कि प्रश्न पत्र कक्ष की नियमित जांच की जाए और निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई जाएं। यदि किसी विद्यालय में निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें परीक्षा केंद्र बदलने से लेकर संबंधित अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई तक के प्रावधान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें