फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुदायन के दुर्गा देवी मंदिर परिसर में बनेगा विश्रामालय

विज्ञापन
रूदायन के दुर्गा देवी मंदिर का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/ रुदायन। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रुदायन के दुर्गा देवी मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय बनेगा। परिसर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने पर एक करोड़ दस लाख 42 हजार रुपये व्यय होंगे। इसकी कार्ययोजना मंजूर हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल को विकसित करने पर जोर दिया गया है। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के रु़दायन में बने प्रसिद्ध दुर्गा देवी मंदिर का चयन किया गया है। शासन स्तर से निर्माणदायी संस्था का चयन करने के बाद 25 जुलाई से काम शुरू हुआ है।
निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान मिलेगा। दिन के साथ-साथ रात में भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर साफ-सुधरा रहे, इसके लिए यहां पर कूड़ेदान भी बनाए जाएंगे। उप्र राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार दिसंबर तक अंत तक सुंदरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रुदायन के दुर्गा देवी मंदिर परिसर में काम शुरू हो गया है, जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मंदिर को पर्यटन विकास की दृष्टि से काम कराया जा रहा है। -मनीष कुमार सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें