उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर ननाखेड़ा निवासी किसान अमजद की जेब से करीब 87 हजार रुपये निकाल लिए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात उचक्के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटना रविवार अपराह्न करीब दो बजे हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी टेंपो सवार अमजद पुत्र शेर मोहम्मद की जेब काट ली गई थी। जेब में एक लाख से अधिक रुपये थे। पीछा करने पर उचक्के केे हाथ से कुछ रुपये गिर गए थे। इसके बाद उचक्का अपने परिचित की बाइक पर बैठकर भाग गया था। घटना के बाद से खोजबीन में जुटे पुलिस कर्मियों ने सीसी कैमरे देखकर उचक्के की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने सोमवार की दोपहर दो-तीन संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की। उचक्का अभी पकड़ में नहीं आया है। कुछेक संदिग्ध युवकों के चेहरे भी अमजद को दिखाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद