फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व चेयरमैन के घर घुसे दो चोरों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
चोरी का आरोपी अभिषेक। स्त्रोत पुलिस द्वाार
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ निवासी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर के घर में तमंचा लेकर चोरी के इरादे से बुधवार की शाम घुसे दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक युवक को बृहस्पतिवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल दिया। आरोपी दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में छत के रास्ते दो युवक तमंचा लेकर चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुस आए। इसमें एक युवक को उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा युवक मौके से भाग निकला।
देर रात पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहल्ले के ही आकाश और अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक को तमंचे के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी आकाश को पुलिस तलाश रही है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें