बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक माह पहले घर में घुसकर युवती से दुराचार किया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रिसौली पुलिस चौकी क्षेत्र के बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित एक गांव के व्यक्ति ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 10 मार्च 2025 को उनकी पुत्री घर पर अकेली थी, तभी उमेश मौका देखकर घर के अंदर घुस आया और उसकी पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर पुत्री बाहर आई।
इसी दौरान पड़ोसी में गई उसकी मां आ गई। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।