फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी धार्मिक जुलूस  का हिस्सा नहीं डीजे 

Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
किसी धार्मिक जुलूस  का हिस्सा नहीं डीजे  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का आईजी ने दिया आदेश 
आईजी ने ली कांवड़ यात्रा की तैयारियों की जानकारी
 डीजे किसी धार्मिक जुलूस का हिस्सा नहीं है। सावन के महीने में डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुलिस का पूरा ध्यान डीजे पर पाबंदी के साथ रूट डायवर्जन पर रहेगा। आईजी बरेली जोन विजय मीणा ने पुलिस लाइंस सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में कही। बैठक में एसएसपी सुनील सक्सेना, एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय राय, सभी सीओ और थानाध्यक्ष रहे। 
बैठक में आईजी ने शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा को लेकर की गईं तैयारियों के बारे में जानकारी ली। आईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावी रूट डायवर्जन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सभी इंस्पेक्टर और एसओ से कहा कि अभी से वह डीजे और एंप्लीफायर जमा करा लें। सभी थानेदार चौकस रहें। अगर किसी थाना क्षेत्र में डीजे बजता हुआ पाया गया तो एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रूट डायवर्जन के हिसाब से थानेदारों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी के निर्देश दिए गए हैं। डीजे किराए पर देने वालों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन

------
बनाए जाएंगे दो कंट्रोल रूम
बदायूं। बैठक में एसएसपी सुनील सक्सेना ने जानकारी दी कि शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। उझानी और जिला मुख्यालय पर दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। किसी तरह की सूचना मिलने पर उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
------
भंडारा करने के लिए लेनी होगी परमीशन
बदायूं। बैठक में यह भी तय हुआ कि कांवडिय़ों के लिए जो लोग भी भंडारे का आयोजन करते हैं उनको पहले परमीशन लेनी होगी। ताकि इससे जिम्मेदारी तय हो सके। डीसीएम आदि वाहनों से भंडारा करने वालों को भी परमीशन लेनी होगी। भंडारे के लिए जो स्थान तय किया जाएगा उसी स्थान पर भंडारा किया जा सकेगा। 
------
गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान ग्राउंड में घुसे सुअर
बदायूं। आईजी विजय मीणा को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान कई सुअर ग्राउंड में घुस आए। इससे यहां मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में गार्ड ऑफ ऑनर से पहले सुअरों को यहां से भगाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान डीआईजी गार्ड ऑफ ऑनर नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन

------
डीजे पर पाबंदी का किया जाएगा विरोध
बदायूं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने कहा है कि डीजे पर पाबंदी का विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि सपा सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सपा सरकार में गोकशी करने वालों को छूट है। युवा जिलाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे कोई नई परंपरा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। पुरानी परंपराओं को चलने दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार मनमानी कर रही है। बैठक में अरुण यादव, सुमित वर्मा, राहुल कश्यप, सोनू वर्मा, सचिन गोयल, गौरव साहू, दीपक दिवाकर, जितेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, मानव वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें