फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोलिंग के समय रेल कर्मी लापता, गंगा में हुई खोजबीन

विज्ञापन
लापता रेलकर्मी अरविंद बाबू।
विज्ञापन
उझानी। रेलवे पुल समेत ट्रैक पर पेट्रोलिंग के लिए निकले कर्मियों में अरविंद बाबू शनिवार तड़के पांच बजे लापता हो गए। गुमशुदगी से पहले उनकी लोकेशन कछला पुल पर बताई जा रही है। पुल से नीचे गिर जाने की आशंका के चलते परिवार के लोग और सह कर्मी की सूचना के बाद प्राइवेट गोताखोरों से गंगा में खोजबीन भी कराई गई, लेकिन अभी उनका पता नहीं लग पाया पाया है।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान लापता अरविंद बाबू (25) पुत्र यादराम कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया के रहने वाले हैं। भाई राकेश बाबू ने बताया कि वह ठेका पर कार्यरत हैं। शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह तक अरविंद रेलवे कर्मी मदन के साथ पेट्रोलिंग पर रहे। मदन और अरविंद के पास विभागीय स्तर से प्राप्त जीपीएस डिवाइस भी थी। डिवाइस में अरविंद की लोकेशन तड़के 04:50 बजे कछला पुल पर रही। सुबह नौ बजे तक अरविंद घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उन्हें कॉल की। परिवार के लोगों ने उनके सहकर्मी मदन से भी जानकारी की।
पुल पर लोकेशन के आधार पर घरवालों को उनके नीचे गिर जाने का अंदेशा है। परिजनों ने विभागीय अफसरों समेत जीआरपी थाना पुलिस को भी अवगत करा दिया। अरविंद की तलाश में परिजनों ने प्राइवेट गोतखोर सद्दाम, जाबिर, अनिल, मुन्ने आदि से संपर्क साधा। गोताखोरों ने रेलवे पुल के नीचे पहले नाव के जरिये, फिर जाल डालकर खोजबीन की। शाम तक उनका सुराग नहीं लग पाया है। कछला नगर पंचायत कर्मियों ने तलाश शुरू कर दी है। भाई राकेश ने बताया कि उन्होंने कोतवाली जाकर पुलिस को भी उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी है।

लापता रेलकर्मी अरविंद बाबू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें