कुंवरगांव क्षेत्र में निकाली शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : katra news
कुंवरगांव। हसनपुर गांव स्थित नवनिर्मित शनि मंदिर परिसर से रविवार शाम को शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु रथ के आगे गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर शनिदेव मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
पंडित अनुज शर्मा ने विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ शनिदेव की मूर्ति स्थापित कराई। आयोजन मंदिर के पुजारी पंडित प्रताप भान शर्मा की देखरेख में हुआ। बता दें कि शनिदेव की मूर्ति की स्थापना ग्राम प्रधान शिवकुमार के परिवार की तरफ से कराई गई है। इस मौके पर राजू, ज्ञानेंद्र सिंह, राम रतन मौर्य, खेमपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।