फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
इस्लामनगर में धरना देते वाल्मीकि समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले दस दिन से इस्लामनगर में धरना चल रहा है। वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने शुक्रवार को कस्बे में जुलूस निकाला। इस दौरान कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भी भेजा। सफाई कार्य नहीं होने के चलते कस्बे में गंदगी के अंबार लगा है।
विज्ञापन


इस्लामनगर कस्बे में एक भूमि पर वाल्मीकि समाज के लोग समाज का श्मशान होने का दावा कर रहे हैं। उनका आरोप हैं कि श्मशान की भूमि पर कुछ भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा। इसी के चलते पिछले दस दिन से वाल्मीकि समाज के लोग व नगर पंचायत के सफाईकर्मी धरना दे रहे हैं।
इससे कस्बे में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। हर तरफ गंदगी ही नजर आ रही है। इसके बाद भी अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। शुक्रवार को वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कस्बे में लगे गंदगी के अंबार के चलते लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा, जबकि जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें