फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता इलाज के अभाव में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुनार के रहने वाले आशीष की पत्नी लक्ष्मी (35) को मंगलवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार के लोग उसको महिला अस्पताल ले कर पहुंचे। अस्पताल में उसको इलाज के अभाव में करीब एक घंटा तक तड़पना पड़ा। जब डॉक्टर पहुंची तो उन्होंने देखते ही मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। परिवार के लोग लक्ष्मी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पति आशीष ने बताया कि महिला अस्पताल में इलाज नहीं मिला। वहां से रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने रास्ते में ही लक्ष्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला अस्पताल की सीएमएस शोभा अग्रवाल ने बताया कि प्रसूता की हालत गंभीर थी, इसी को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया थ। परिवार के लोग उसको उस समय लेकर अस्पताल आए थे, जब वह गंभीर हो गई। जान बचे इसके लिए डॉक्टर ने उसे रेफर किया था। अस्पताल में इलाज नहीं मिला है तो गलत बात है। मामले की जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें