अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में रविवार सुबह दरोगा सत्यपाल पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर अमजद की तलाश में गए थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान अमजद व उसके परिवार के लोग दरोगा से भिड़ गए और उनसे मारपीट कर दी।
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में दरोगा से मारपीट का मामला सामने आया है। गैंगस्टर की तलाश में गए दरोगा पर आरोपी व उसका परिवार टूट पड़ा। इसके बाद मौके पर दूसरी टीम भी बुलानी पड़ी। तब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। इस दौरान पीड़ित दरोगा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में रविवार सुबह दरोगा सत्यपाल पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर अमजद की तलाश में गए थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान अमजद व उसके परिवार के लोग दरोगा से भिड़ गए और उनसे मारपीट कर दी। इसके बाद सूचना देकर और पुलिस बुलानी पड़ी तब आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी। वहीं मारपीट में दरोगा व अमजद दोनों लोगों को चोटें आईं हैं।