फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विरोधी को फंसाने के लिए रची थी लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। विरोधी को फंसाने और डेढ़ लाख रुपये वापस पाने की मंशा से एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देकर 70 हजार रुपये लूट की साजिश रची थी, लेकिन जांच में वह खुद ही फंस गया। पुलिस की जांच में घटना फर्जी निकली। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले भूपराम और उसके भाई पूरन पर शांतिभंग करने में कार्रवाई की है। दोनों को एसडीएम सदर के यहां पेश किया, जहां से दोनों भाइयों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर कुसेना निवासी भूपराम ने बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना दी कि वह बिजली का निजी ठेकेदार है। विजयनगला से बाइक से घर लौट रहा था। विजयनगला-उसैता मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के पास चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोप था कि बदमाशों ने मारपीट कर बाइक गिरा दी और डिगी में रखे 70 हजार रुपये लूट ले गए।
लूट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति के साथ लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हई। इसके बाद पुलिस भूपराम और उसके भाई पूरन को थाने ले गई और कड़ाई से पूछताछ की। जहां दोनों ने लूट की घटना का ड्रामा रचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन



लूट की घटना की सूचना मिलने पर टीम लगाकर जांच कराई गई थी। जांच में लूट की घटना फर्जी मिली। सूचना देने वाले दोनों भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी

डेढ़ लाख रुपये वापस पाने की थी साजिश
पुलिस के मुताबिक, गांव के ही एक व्यक्ति ने भूपराम के भतीजे पर युवती से छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में गांव के लोगों ने आपसी फैसला कराया था, जिसमें भूपराम की ओर से डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। रुपये देने के बाद से वह फैसले में रुपये लेने वाले व्यक्ति से रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि रुपये वापस पाने और विरोधी को फंसाने के लिए उसने झूठी लूट की कहानी गढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें