फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, किशोर समेत दो की मौत; ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

Sat, 22 Feb 2025 09:44 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी में एक पिकअप वाहन ने बुग्गी को टक्कर मार दी। एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
हादसे में कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजरिया थाना क्षेत्र के कछला-बिल्सी मार्ग पर बितरोई फाटक के पास शनिवार शाम साढ़े सात बजे तेज रफ्तार दूध के पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर बैठे एक किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुला नगला निवासी थानसिंह बुग्गी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार रात साढ़े सात बजे वह बितरोई की बाजार करके घर के लिए लौट रहे थे। उनकी बुग्गी पर भतीजा सचिन(15) पुत्र ऊदल सिंह और ज्योरापार वाला गांव निवासी ऊदल सिंह (55) पीछे बैठे थे।

बुग्गी जैसे ही बिल्सी कछला मार्ग पर बितरोई फाटक के पास पहुंची। वैसे ही सामने से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बुग्गी में सामने से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर में बुग्गी पलट गई। हादसे में बुग्गी के पीछे बैठे सचिन और ऊदल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सचिन के ताऊ बुग्गी चालक थानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही आरोपी चालक ने पिकअप वाहन को भगाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी चालक को मय पिकअप के पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए सभी को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी भेजा। गंभीर रूप से घायल थानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें