फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप ने बच्ची को रौंदा, गंभीर रूप से हुई घायल

विज्ञापन
अलीगढ़ के एक अस्पताल में भरती घायल नूरसबां। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव गुधनी में सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का इलाज अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी मेहरजान की छह वर्षीय पुत्री नूरसबां शुक्रवार को अपनी मां के साथ चंदौसी स्थित ननिहाल से लौट रही थी। जैसे ही वह अपने गांव जाने के लिए कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव गुधनी यात्री शेड पर बस से उतरकर सड़क पार कर रही थी कि तभी पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आनन-फानन में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां परिवार के लोग उसका इलाज कर रहे हैं। मासूम बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें