फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टैंपो में जेबकतरे ने किसान के एक लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
पीड़ित बहोरन, जिनके एक लाख रुपये जेबकतरा ले गए।
विज्ञापन
उसावां। अलापुर नखासे में भैंस बेचकर टैंपो से अपने गांव लौट रहे किसान की जेब से जेबकतरे ने एक रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद जेबकतरा टैंपो रुकवाकर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार के साथ बैठकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के ग्राम बाराकलां निवासी बहोरन पुत्र रामवीर सिंह 18 जुलाई को अलापुर के नखासे में अपनी भैंस बेचने गए थे। उन्होंने एक लाख रुपये में भैंस बेची थी। बिक्री से मिले रुपये जेब में रखकर वह टैंपो से अपने गांव लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम मरौरी के पास टैंपो में साथ बैठे दो व्यक्ति अचानक उतर गए और पीछे से आ रही एक बाइक पर बैठकर अलापुर की ओर निकल गए। कुछ देर बाद बहोरन ने अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी। उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से भाग चुके थे। घटना की सूचना उसावां थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ अशेषनाथ सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें